अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 22 जून 2020: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठा पायेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। दोपहर के बाद जॉब की परिस्थितियाँ अनुकूल रहने की सम्भावना है। सॉफ्टवेयर और मीडिया से जुड़े लोगों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। आपकी मेहनत रँग लायेगी।

वृषभ — गृहस्थ जीवन में कुछ समस्यायें आ सकती हैं। मानसिक रूप से अशान्त हो सकते हैं। सही निर्णय ले पाने में असमर्थता महसूस होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्भल कर रहना चाहिये। धन के उधार लेन-देन से बचना उचित होगा।

मिथुन — भोग-विलास में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिये। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ससुराल से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता रखने का प्रयास करेंगे।

कर्क — कारोबार में समस्या आ सकती है। खर्चे सामान्य से ज्यादा हो सकते हैं। लवमेट्स के लिये दिन अनुकूल नहीं रहेगा। कार्यों में एकाग्रता का अभाव रहेगा। काफी मेहनत के पश्चात भी कार्य सही समय पर पूरा होने में कठिनायी आयेगी। लोग आपको परेशान करने की मंशा रख सकते हैं।

सिंह — दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ रहेंगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। कारोबार में नया निवेश कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

कन्या —  अपने निर्णयों पर विश्वास रखें। परिस्थितियों का लाभ उठा पायेंगे। जॉब में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों को समय दें। करियर में उन्नति के लिये प्रयास करेंगे। अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहें। नये कारोबार शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला — घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। पेट में दर्द हो सकता है। बिन मांगी सलाह लेने और देने से बचें। शिक्षा में बाधा आ सकती है। भावुक होकर महत्वपूर्ण निर्णय न करें। उच्चाधिकारियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।

वृश्चिक — धन को लेकर लापरवाही करने से बचें। दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव आने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को गम्भीरता रखने की आवश्यकता है। मन में अज्ञात भय रहेगा। रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

धनु — रुके हुये कार्य आज पूरे हो जायेंगे। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। जॉब के साथ जीवनसाथी को भी भरपूर समय देना होगा। पुराने मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। अपने कार्य को लेकर एकाग्र रहेंगे। व्यापार में तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर — नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। विवादित मामलों से दूर रहना चाहिये। व्यवसाय में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा।

कुम्भ — मनोरंजन के कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का सही मायनों में प्रयोग कर पायेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। पारिवारिक जीवन में असन्तोष रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव हो सकता है।

मीन — आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। मन में किसी पुरानी समस्या को लेकर परेशानी हो सकती है। पाचन क्रिया में समस्या हो सकती है। व्यर्थ की चिन्ता न करें। कार्यक्षेत्र में किसी से बहसबाजी न करें। अपने व्यवहार में नम्रता रखें।

Related Articles

Back to top button