अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 13 मई 2020: जानिये किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

मेष — जॉब की समस्या दूर होगी। असमंजस की स्थिति आज दूर होगी। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आपका आत्मविश्वास आज मजबूत रहेगा। मेहनत का परिणाम आज प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

वृषभ — उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चुनौतीपूर्ण कार्य करने की प्रेरणा उत्पन्न होगी। किसी भी अनावश्यक यात्रा से बचें। व्यापार-व्यवसाय में दिक्कत हो सकती है।

मिथुन — गरिष्ठ भोजन करने से बचें। मन में गलत ख्याल न आने दें। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। परिवार में अशान्ति हो सकती है। कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। शरीर में दर्द की समस्या रहेगी।

कर्क — जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। भावनात्मक सम्बन्ध मजबूत होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न हो जायेगा। व्यापार की गति धीमी रहेगी फिर भी आय में कोई खास कमी नहीं आयेगी।

सिंह — लोग आपके कार्यों में हस्तक्षेप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दुविधा की स्थिति बन सकती है। किसी भी तरह का धन उधार लेने से बचें। नींद में बाधा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिये दिन शुभ रहेगा।

कन्या —  पढ़ाई में व्यवधान आने से मन खिन्न रहेगा। बुद्धि-विवेक का प्रयोग कर कोई फैसला लें। प्रेमी जन से विवाद हो सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिये।

तुला — आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। आज घर में ही रहें और बाहर जाने से बचें। बुरे लोगों की संगत से बचें। विश्वस्त लोगों के निकट रहना उचित होगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। कफ रोग की सम्भावना रहेगी।

वृश्चिक — किसी जरूरतमन्द व्यक्ति की मदद करेंगे। छोटे भाई-बहनों के विषय में कुछ चिन्ता हो सकती है। नयी जिम्मेदारियाँ सम्भालने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबारी समस्या का निपटारा होगा।

धनु — दिन प्रतिकूल परिस्थितियों भरा रहना वाला है। लोग आपका विरोध कर सकते हैं। कार्यों में विलम्ब हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ विवाद होने की आशंका है। लव लाइफ में तनाव रहेगा।

मकर — आपको तनाव से बचने का प्रयास करना चाहिये। अपनी छवि को अच्छा रखने का प्रयास करेंगे। रोजगार की समस्या आज दूर हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूरे कर लेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा रहेगा।

कुम्भ — जॉब में कुछ नया प्रयोग न करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अत्यधिक काम न करें और समय आराम में बितायें। सहयोगियों पर तुरन्त भरोसा न करें। विदेश से आये हुये लोगों के सम्पर्क से दूर रहें।

मीन — लोग आपकी योजनाओं की प्रशंसा करेंगे। निजी रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। धन प्राप्ति के नये माध्यम विकसित होंगे। घर का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा। नये प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button