अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 16 मई 2020:जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — घर में सुख-शान्ति का वास रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। सन्तान की उन्नति से आह्लादित रहेंगे। किसी बुद्धिमान मित्र का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह और पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

वृषभ — आज आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिस्थितियों के अनुकूल निर्णय लेने का प्रयास करें। धर्म-कर्म से विमुख न हों। उच्चाधिकारी अप्रसन्न हो सकते हैं। परिवार के विषय में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

मिथुन — अति आत्मविश्वास आप पर भारी पड़ सकता है। ठंडे दिमाग से सोच-विचारकर ही कोई निर्णय लें। प्रियजनों को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। नकारात्मक विचार हावी रहेंगे।

कर्क — प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। हास्य-विनोद में कोई व्यक्ति बुरा मान सकता है। व्यापार में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज धन के लेन-देन में नियन्त्रण रखें। घर के किसी बुजुर्ग की चिन्ता हो सकती है।

सिंह — जीवनसाथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यवसायिक समस्याओं का निराकरण होगा। निजी रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। विदेशों में फंसे लोगों की कुशल क्षेम मिलेगी।

कन्या —  किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रेम-सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। जॉब में अपने काम से सन्तुष्ट रहेंगे। किसी परिजन द्वारा आपकी भावनायें आहत हो सकती हैं। लोगों की भरपूर मदद करेंगे।

तुला — नये अनुबन्ध होने से आश्वस्त रहेंगे। लोग आपकी वाणी से काफी प्रभावित होंगे। पुरानी बातों को लेकर मन में गुस्सा न पालें। लाभकारी स्थितियाँ निर्मित होंगी। प्रियजनों से मतभेद हो सकता है। परिवर्तनों को स्वीकारना आपके लिये जरूरी है।

वृश्चिक — भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अनचाही यात्रा करने से बचें। दुविधापूर्ण स्थितियों से बचने के लिये योजना बना लें। फालतू कामों में समय बर्बाद होगा। अपनी ऊर्जा का बेहतर उपयोग करने की कोशिश करें। मन में व्यग्रता रहेगी।

धनु — वाणी पर संयम रखना उचित होगा। बौद्धिक चर्चा में संलग्न रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और ऊर्जावान रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं।

मकर — सामाजिक क्षेत्र में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। मनोरंजन और भोग-विलास में रुचि रहेगी। नये लोगों से मुलाकात होगी। सोशल डिस्टेन्सिंग का भली-भांति पालन करें। सन्तान की शिक्षा को लेकर मन में चिन्ता रहेगी।

कुम्भ — लोग आपको आदर और सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। घर की जरूरतों के अनुसार सामान खरीदने का प्लान बनायेंगे। विचारों को सोशल मीडिया में अभिव्यक्त करेंगे। रुके हुये कार्य पूरे हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

मीन — नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। संयमपूर्वक व्यवहार करें। पेट में रोग उत्पन्न हो सकता है। निषेधात्मक चीजों के सेवन से बचें। जीवन में रसहीनता की स्थिति रहेगी। मिथ्या अभिमान न करें।

Related Articles

Back to top button