अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 18 मई 2020: जानिये किस राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

मेष — व्यवसाय में प्रगति होगी। खर्च की स्थितियाँ व्यापक हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। शाम के बाद पुराने ऋण को लेकर परेशान हो सकते हैं।

वृषभ — आपकी आय काफी अच्छी रहने वाली है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई सौदा होगा। करियर में कुछ अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रभाव बढ़ेगा। सही समय पर सही कार्य करेंगे।

मिथुन — परिवार के साथ आनन्ददायी समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय का दुरुपयोग न करें। व्यवसाय में परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

कर्क — धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या दूर होगी।

सिंह — कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ अनुकूल हो सकती हैं। परोपकार के कार्यों में भाग लेंगे। मन में किसी पुरानी समस्या को लेकर चिन्ता हो सकती है। ससुराल पक्ष को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। दुष्टजन नुकसान पहुँचा सकते हैं।

कन्या —  शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। दोपहर के बाद व्यापार में काफी अच्छे लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से काम बनेंगे।

तुला — सरकारी कामों में आ रही बाधा दूर होगी। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। ननिहाल पक्ष से कोई बुरी सूचना मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आवश्यक कार्यों को दोपहर तक पूर्ण कर लें।

वृश्चिक — प्रेम-सम्बन्धों को लेकर उत्सुक रहेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। पुराने समय से चले आ रहे कार्य सम्पन्न होंगे। ऑफिस में आपका महत्व बढ़ेगा। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

धनु — विरोधी आपके विषय में गलत बातें प्रचारित कर सकते हैं। अपनी वाणी में नियन्त्रण रखें। पेपरवर्क करते समय सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। घर में कलह होने की आशंका है।

मकर — पुराने सम्पर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। यदि किसी इन्टरव्यू में भाग ले रहे हैं तो अवश्य सफलता मिलेगी। निजी जीवन की कुछ समस्याओं का आज निपटारा करेंगे। सन्तान सुख से अभिभूत रहेंगे। शाम के समय परिजनों के साथ कोई मूवी वगैरह देख सकते हैं।

कुम्भ — जॉब में संघर्ष की स्थिति रहेगी। घर में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी। प्रियजनों पर सन्देह न करें। दोपहर के बाद आपको अच्छा लाभ होगा। कोई प्रवचन या सत्संग का आनन्द ले सकते हैं।

मीन — जॉब में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रोफेशनल उन्नति होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी आपकी काफी देखभाल करेगा।

Related Articles

Back to top button