अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 21 मई 2020: जानिये आज किस राशि के लिए शुभ रहेगा दिन…

मेष — स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द उठायेंगे। निजी रिश्तों में अहंकार की भावना को न पनपने दें। रुके हुये कार्यों में शानदार प्रगति होने के योग बन रहे हैं। कोई मनोकामना पूर्ण होगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। 

वृषभ — भविष्य को ध्यान में रखकर कोई अच्छी योजना बना सकते हैं। प्रियजनों से लम्बी बातचीत होगी। जॉब की स्थितियाँ बिगड़ सकती हैं। भोग-विलास के साधनों में धन खर्च होगा। आवश्यकता से अधिक भोजन करने से बचें।

मिथुन — बुद्धिमान लोगों से सम्पर्क होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। राजकीय कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय होंगे। मनोनुकूल सफलता मिलने से हर्ष रहेगा। सोच-विचार कर कार्य करें।

कर्क — नौकरी में आशानुकूल सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख से सन्तुष्ट रहेंगे। कुछ नया सीखने की इच्छा रहेगी। प्रेम-प्रसंग के लिये दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में आय की स्थिति बनेगी। प्रियजन से अपने दिल की बात कर सकते हैं।

सिंह — परिवार में प्रेम और स्नेह की भावना रहेगी। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह का अनुसरण करें, सफलता अवश्य मिलेगी। करियर में परिवर्तन करना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

कन्या —  राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दबाव होने के योग बन रहे हैं। शुगर के रोगियों की तकलीफ बढ़ने के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। कोई वस्तु गुम हो सकती है।

तुला — दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही समस्या समाप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। मित्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक — कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता रहने वाली है। अविवाहित लोगों के विवाह की सम्भावना बन सकती है। अपनी प्राथमिकताओं को निश्चित करें। लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। रिश्तों में नवीनता आयेगी। गुप्त शत्रुओं से सुरक्षित रहें।

धनु — नये ऑप्शन मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ को लेकर चिन्तित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से शरीर में थकावट रहेगी। छात्रों के लिये समय उत्तम है। नये विषय के अध्ययन के बारे में सोच रहे हैं तो दिन निर्णय लेने के लिये उचित है।

मकर — विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। अपनी योग्यता का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। लोग आपकी बातों का अनादर कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें करेंगे।

कुम्भ — अनावश्यक खर्चों से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको काफी अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। आपके सोचे हुये कार्य आज पूरे हो सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति उत्सुक रहेंगे। भाई-बहनों की मदद करनी पड़ेगी। आय के नये स्त्रोत निर्मित होंगे।

मीन — प्रोफेशनल लाइफ में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। शत्रु आज आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। परिवार की आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है।e

Related Articles

Back to top button