अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 6 मई 2020: जानिये किस राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

मेष — जॉब में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मजबूती के साथ अपनी बातों को रखेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। नया निवेश करना चाहते हैं तो आपको फायदा मिलेगा। बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे।

वृषभ — जीवनसाथी आपको करियर में उन्नति के लिये काफी प्रोत्साहित करेगा। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। घर में सकारात्मकता होगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी।

मिथुन — प्रेम जीवन में नवीनता रहेगी। पुराना रुका हुआ काम पूरा कर लेंगे। मित्रों से आपको काफी मदद मिलेगी। जॉब में नयी जिम्मेदारियाँ दी जा सकती है। मन में किसी काम को लेकर आशंका रहेगी।

कर्क — कार्यक्षेत्र में कुछ बुरे अनुभव देखने को मिल सकते हैं। घर के माहौल में कलह हो सकती है। सेहत में लापरवाही न करें। बड़े-बुजुर्गों की बातों की अवज्ञा न करें। व्यापार में समस्या आ सकती है।

सिंह — आपकी आय आज बढ़ सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। घर में खुशहाली रहेगी। दोपहर तक जॉब में थोड़ी समस्या रहेगी। धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या — कारोबार में आपको काफी तरक्की मिलेगी। धन आगमन के नये विकल्प बनेंगे। सन्तान की सफलता से हर्ष होगा। परिवार में सकरात्मकता रहेगी। आपकी किसी पुरानी समस्या का अन्त होगा।

तुला — जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। पढ़ाई में छात्रों का मन लगेगा। नया रोजगार मिल सकता है। लोग आपकी वाणी से काफी आकर्षित रहेंगे। भाग्य आपके लिये काफी अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक — किसी पुरानी समस्या में उलझे रहेंगे। भाग्य आज साथ नहीं देगा। क्रोध करने से बचें। मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्कता रखनी चाहिये। निजी रिश्तों में संयम बरतने की आवश्यकता है।

धनु — मन में नवीन विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जॉब की तकलीफें दूर होंगी। कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने में सफलता प्राप्त करेंगे। दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है।

मकर — लम्बे समय से किये गये प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। व्यापारिक गतिविधियों में गति आयेगी। अपने काम पर फोकस करेंगे। अल्प प्रयासों से काम सिद्ध होंगे। दाम्पत्य जीवन का तनाव कम होगा।

कुम्भ — जॉब के परिवर्तन का विचार बनेगा। धार्मिक विचारों का प्रभाव रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मीन — नये काम में समस्या खड़ी हो सकती है। मन में अनावश्यक चिन्ता बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में बाधा हो सकती है। कोई आपका अपमान कर सकता है। आपके कामों में रुकावट आ सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

Related Articles

Back to top button