राज्य

भोजपुर में भीषण सड़क हादसाः मॉर्निंग वॉक पर निकली चार महिलाओं को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौत

पटनाः बिहार में भोजपुर जिले में मार्निंग वॉक पर निकली चार महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जिले के बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा पुल के समीप शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकली चार महिलाओं को रौंद दिया। इससे चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर सूचना मिलते ही गांव में मातम झा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

वहीं हादसे को लेकर लोगों में अफरातफरी मची हुई है। घटना के बाद चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। सभी महिला पीरो के ओझवलिया गांव की थी। बताया जा रहा है कि स्‍कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह महिलाओं को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। सभी महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मृत महिलाओं में पीरो के ओझवलिया व आसपास के गांव की रहने वाली हैं। बताया जाता है कि चारो महिलाएं शुक्रवार की सुबह बिहिया -बिहटा स्टेट हाइवे पर पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा पुल के समीप सड़क किनारे टहल रही थी। इसी दरमियान अज्ञात वाहन ने चारो को रौंद दिया। हादसे के दौरान उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर सूचना पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। जबकि हादसे को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया है।

Related Articles

Back to top button