मनोरंजन

गर्लफ्रेंड का हाथ थामे एयरपोर्ट पर मस्ती के मूड में दिखे ऋतिक, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई: बॉलीवुड में अपने अभिनय और अपनी आँखों के लिए मशूहर होने वाले ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में है। जी दरअसल उनका नाम एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ जुड़ा है और दोनों को अक्सर एक-दूजे के साथ देखा जा रहा है। सबसे पहले ऋतिक और सबा को एक साथ डिनर पर देखा गया था और उसके बाद से ही उनके अफेयर को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। हालाँकि उसके बाद दोनों लगातार डिनर डेट पर नजर आए और फिर उसके बाद सबा रोशन फैमिली के साथ लंच पर नजर आई थीं। उस दौरान की फोटो भी खूब वायरल हुई थी।

वहीं उसके बाद फिर दोनों को डिनर करते हुए साथ देखा गया था और अब ऋतिक रोशन और सबा आजाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। जी हाँ और अब इन दोनों का एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं वीडियो में दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामा है और ऋतिक के कुछ कहने पर सबा जोर-जोर से हँसते हुए भी नजर आईं। यह सब देख ऋतिक और सबा के रिश्ते पर मुहर लग गई ऐसा कहा जा रहा है, हालाँकि इन दोनों ने बा तक इस पर कुछ कहा नहीं है। अब अगर काम के बारे में बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ‘विक्रम वेधा’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी नाम की तमिल फिल्म का ऑफिशल रीमेक है।

इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी होंगे। वहीं उनकी दूसरी फिल्म फाइटर है, जिसमे वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। यानी दोनों फिल्मों में वह एक्शन करते दिखाई देंगे। आप सभी को यह भी बता दें कि सबा ऋतिक से काफी छोटी है। वह 32 साल की है और सबा आजाद का जन्म दिल्ली में हुआ है। वह ओडिसी, क्लासिकल बैले, जैज के साथ ही कंटेम्पररी डांस में भी ट्रेंड हैं।

Related Articles

Back to top button