जीवनशैली

प्रकृति की खूबसूरती देखनी है, तो घूमे दिल्ली से सटे ये 3 टूरिस्ट प्लेस

अगर आप दिल्ली के आस पास प्रकृति की खूबसूरती देखना चाहते हैं या अपने लव पार्टनर के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे जो प्रकृति तौर पर बहुत खूबसूरत हैं। इसे देखने देश दुनिया से लोग आते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की प्रकृति की खूबसूरती देखनी है, तो घूमे दिल्ली से सटे ये 3 टूरिस्ट प्लेस।

नैनी लेक, प्रकृति के रूप में अपनी पहचान बनाने वाला नैनी लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में है। यहां की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।लेक के खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच तक है। यहां आप अपने लव पार्टनर या फैमली के साथ जा सकते हैं।

ओखला पक्षी विहार, यह जगह भी देश दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता हैं। यहां 300 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाएं जाते हैं। यह स्थान दिल्ली और नोएड़ा के बॉर्डर पर है। यहां आपको दूर-दराज से आएं प्रवासी पक्षी भी नजर आएंगे। आप इस जगह पर अपने फैमली या पार्टनर के साथ समय बिताने जा सकते हैं।

दमदमा लेक, दरअसल दमदमा लेक पूरी दुनिया में प्रकृति खूबसूरती के तौर पर जाना जाता हैं। अगर आप पिकनिक मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। ये लेक दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर है। यहां आप नौका विहार का भी लुफ्त उठा सकते है। आप अपने पार्टनर या परिवार के साथ यहां खुद मस्ती कर सकते हैं। यह आपके लिए एक सस्ती और बेहतरीन ट्रिप साबित होगी।

Related Articles

Back to top button