स्वास्थ्य

अगर रहना चाहते हैं सेहतमंद तो रोजाना खाएं आंवला, इसको खाने से होते है अनेक फायदे

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए कई एडवाइजरी जारी की है, जिनमें आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। इनमें एक इम्यून सिस्टम को मजबूत करना भी है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की इम्युनिटी बेहतर होती है। उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम होता है। ऐसे में लोग अपनी इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा, आप आंवले का भी सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन के अनेकों फायदे हैं। अगर आपको नहीं पता है तो आइए जानते हैं-

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है 

कई रिसर्चों से पता चला है कि इसमें क्रोमियम पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद खराब या बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह मधुमेह के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। इसके सेवन से मधुमेह का खतरा कम हो जाता है। ह्रदय को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना आंवले का सेवन जरूर करें।

त्वचा और बालों के लिए गुणकारी होता है

इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन का स्तर कम होता है, जिससे चहेरे की समस्याओं जैसे कील, मुहांसे और बालों की रूसी से छुटकारा मिलता है। 

सर्दी खांसी को दूर करता है

 इसमें विटामिन-सी की अधिकता होती है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके सेवन से सर्दी खांसी में आराम मिलता है। लगातार आंवले के सेवन से सर्दी खांसी नहीं होती है।  

कैसे करें आंवले का सेवन

आप आंवले की चटनी, मुरब्बा, आंवले का अंचार आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही आंवले का जूस भी पी सकते हैं। अगर आप अपने टेस्ट को चटकारा बनाना चाहते हैं तो आप आंवले को नमक के साथ भी खा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button