जीवनशैली

अगर आपका बच्चा भी नहीं पहनना चाहता है मास्क तो अपनाएं यह टिप्स

अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। धीरे-धीरे अब लोग अपने काम के पर जाने के लिए बाहर निकल रहे हैं। पर पूरी सावधानियों के साथ ही बाहर निकले। अपने हाथों को साफ़ रखने के साथ सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखना भी बहुत जरुरी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना हमारे साथ लंबे समय तक रहेगा। हमें अब इसी के हिसाब अपने आप को ढालना होगा। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के साथ होती है। इसलिए उन्हें मास्क पहनने और हाथ स्वच्छ रखने जैसी चीजें समझना बहुत जरुरी है। क्योकि वे वायरस से दूर रहें। क्योंकि काफी समय तक मास्क को लगा कर रखना बच्चों के लिए मुश्किल हो सकता है। पर कुछ बातों की सहयता से आप बच्चे को समझा सकते हैं।

बच्चे वही देख कर सिखाते है की जो उनके माता-पिता या घर के बड़े करते हैं। ऐसे में अगर आप मास्क लगाएंगे तो आपको देखकर बच्चे भी मास्क लगाना सीख जाएंगे। आपको मास्क पहना देखकर वे भी इसे लगाना चाहेंगे। आप अपना फेस कवर करके या मास्क पहनकर बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। आप अपने बच्चों के दोस्तों के पैरेंटस से भी ऐसा करने के लिए बात कर सकते हैं जिससे बच्चे सहज महसूस करेंगे।

बच्चों को कोरोना के बारे में जानकारी दें। लेकिन बच्चों का मन बहुत नरम होता है, इसके लिए उन्हें ऐसे बताये कि उनके मन में डर न बैठे। बच्चों के समझाएं कि मास्क लगाने और हाथों को साफ करके रखने से किटाणु नहीं लगेंगे और आप बीमार नहीं पड़ेंगे। बच्चे तुरंत ही किसी बात को नहीं मानते हैं इसलिए मास्क पहनने की आदत को धीरे-धीरे उनके रूटीन में शामिल करें, उसे कुछ समय दें। जैसे आप बच्चे को घर में खेलते वक्त, मूवी देखते वक्त और किसी से वीडियो कॉल करते समय भी मास्क पहनने रखने को कह सकती हैं। जिससे यह उनकी आदत में आ जएगा।

अगर आपके बच्चे मास्क नहीं पहनना चाहते तो खेल-खेल में बच्चे को मास्क बनाने का टास्क दें। उसे अपने पसंदीदा के रंग में रंगने के लिए बोले । जिससे बच्चा उसमें मजा आने लगेगा। या उसे घर में ही उसकी पसंद का मास्क बना कर दे सकते हैं। जब बच्चे को मास्क पहनाते तो उस वक्त ध्यान रखें की मास्क ज्यादा कसा हुआ या ज्यादा ढीला न हो।

Related Articles

Back to top button