राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे एक लाख घर : देशमुख

महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे एक लाख घर : देशमुख
महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे एक लाख घर : देशमुख

मुंबई: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि राज्य में पुलिसकर्मियों के लिए एक लाख घर बनाए जाएंगे। पुलिसकर्मियों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने की है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सुरक्षा के लिए शक्ति कानून का मसौदा आगामी विधानसभा के अधिवेशन में पेश किया जाएगा।

देशमुख ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि महिला अत्याचार को रोकने के लिए आंध्रप्रदेश के दिशा कानून की तर्ज पर शक्ति कानून का मसौदा बना लिया गया है। यह मसौदा गृह मंत्रालय की ओर से आगामी विधानमंडल के अधिवेशन में रखा जाएगा।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया याद 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के बहाने महाराष्ट्र को बदनाम करने का लगातार प्रयास विपक्ष की ओर से किया जा रहा है।

इंटीरियर डिजाईनर अन्वय नाईक आत्महत्या की जांच पिछली सरकार ने बंद कर दी थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जांचकार्य शुरू किया था। स्वर्गीय अन्वय नाईक की पत्नी और बेटी मुझसे मिली थीं। मामले की जांच जारी है।

देशमुख ने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर राज्य में जनहित का काम रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन इसके बाद भी राज्य में विकास काम हो रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button