टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

Women’s T20 World Cup Final मुकाबले में AUS-W ने SA-W को चटाई धूल, इतने रनों से छीनी जीत, अब तक इतनी बार ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं वर्ल्ड कप

ICC Women’s T20 World Cup, 2023 के फाइनल मुकाबले में रविवार, 26 फरवरी की शाम साऊथ अफ्रीका के केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत हुई। केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रनों से हरा दिया। विमेंस T20 वर्ल्ड कप के 8 सीज़न के इतिहास में यह ऑस्ट्रेलिया की 6वीं जीत रही।

भले ही साउथ अफ्रीका चैंपियन नहीं बन सकी, लेकिन वह सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा पहली बार फाइनल में पहुंची और एक इतिहास ज़रूर रच गई। गौरतलब है कि यह वर्ल्ड कूप।में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले 2018 और 2020 में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ही फाइनल मुकाबले जीते थे। ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज 1-1 बार विश्व विजेता बन चुके हैं।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का ICC Women’s T20 World Cup में यह सातवां फाइनल था। जिसमें से वे 6 बार फाइनल जीत चुकी हैं। गौरतलब है कि केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए ताज़ा फाइनल मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 157 रनों का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेथ मूनी ने 53 गेंदों में 74 रन की शानदार नाबाद पारी खेली।

जीत के लिए 157 रनों के टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई और जीत उनकी मुट्ठी में आने से रह गई। साउथ अफ्रीका की तरफ से एल वोल्वार्ड्ट ने 48 गेंदों में 61 रन बनाए।

ICC Women’s T20 World Cup का इतिहास बताता है कि ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले साल 2010, 2012, 2014, 2018 और साल 2020 में वर्ल्ड कप जीती हैं। और, यह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी बार Women’s T20 World Cup में हैट्रिक है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010, 2012 और साल 2014 में लगातार 3 बार जीत हासिल की थी। उसके बाद जीते थे। ICC Women’s T20 World Cup 2018, 2020 और 2023 में वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा किया।

Related Articles

Back to top button