जीवनशैली

बच्चे की डाइट में शामिल करें ये 5 फूड

इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए फूड सप्लीमेंट या फिर महंगी डाइट की जरूरत नहीं है, घर में मौजूद खाने की चीजों और सही रूटीन से ही यह बेहतर हो सकती है ।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर और उनकी टीम ने बच्चों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स एक वीडियो में शेयर किए हैं। उन्होंने 5 फूड के बारे में बताया है, जिन्हें इस समय बच्चों की डाइट में शामिल करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं उन 5 फूड के बारे में….

लोकल या सीजनल फ्रूट

बच्चों को दिन में कम से कम एक बार सीजनल या फिर कोई लोकल फ्रूट जरूर खिलाएं। अगर बच्चा पूरा फ्रूट खाना पसंद नहीं करता तो उसे कम से कम एक टुकड़ा ही खिलाएं। एवोकाडो और कीवी के बजाय जामुन, आम, पपीता, बेर, आड़ू जैसे फ्रूट्स खिलाएं।

क्या फायदा… इससे पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखते हैं

हलवा या लड्डू

शाम में 4 से 6 बजे की भूख में कुछ हेल्दी खाना जरूरी है। इस टाइम बच्चों को मीठा और कुछ सिंपल दें। जैसे रोटी में घी लगाकर गुड़ के साथ रोल बनाकर खिलाएं या फिर सूजी का हलवा या रागी के लड्डू खिलाएं।

क्या फायदा… इससे बच्चों को एनर्जी मिलेगी।

चावल

आसानी से डाइजेस्ट हो जाने वाले चावल बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें। बच्चों के डिनर के लिए दाल, चावल और घी बेस्ट ऑप्शन।

क्या फायदा… इससे पोषक तत्व और खास तरह का अमीनो एसिड मिलता है।

अचार या चटनी

बच्चों को रोजाना घर का बना अर या चटनी या मुरब्बा दें। यह साइड डिश पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाती है।

क्या फायदा… यह इम्यूनिटी मजबूत करती है और बच्चों को खुश रहने में मदद करती है।

काजू

मील के बीच में बच्चों को मुट्ठी भर काजू खिलाएं। यह उन्हें एक्टिव और एनर्जेटिक रखने के लिए सभी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स देता है।

क्या फायदा… इससे शरीर में किसी भी तरह के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button