टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

भारतीय महिला कैडेट कुश्ती टीम चयनित

लखनऊ।  नूरसुल्तान (कजाकिस्तान) में होने वाली कैडेट एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला कैडेट कुश्ती टीम का चयन रविवार  को भारतीय खेल प्राधिकरण में आयोजित ट्रायल के माध्यम से हुआ। भारतीय महिला पहलवान साई में लगे शिविर में अभ्यास कर रही है।
ट्रायल में चुनी गई 10 सदस्यीय  भारतीय महिला कैडेट कुश्ती टीम  आगामी 4 से 7 जुलाई तक होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
चयनित टीम इस प्रकार हैं:-
40 किग्रा: कोमल, 43 किग्रा: स्वीटी, 46 किग्रा: शीतल, 49 किग्रा: अंतिम, 53 किग्रा: आरती, 57 किग्रा: प्रियंका, 61 किग्रा: भाग्यश्री, 65 किग्रा: सोनम, 69 किग्रा: रीतिका, 73 किग्रा: पूजा।

Related Articles

Back to top button