टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

International Yoga Day 2019: PM मोदी बोले, धर्म-जाति से ऊपर है योग, दुनिया को दी बधाई

आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस है. देश ही नहीं पूरी दुनिया आज योग कर रही है. कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी भी लोगों के बीच रांची में योग करेंगे. साल 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई, तब से पूरी दुनिया में योग का डंका बज रहा है.रांची में प्रधानमंत्री मोदी का 45 मिनट का कार्यक्रम होगा, पहले वो योग प्रेमियों को संबोधित करेंगे, फिर योग का हिस्सा बनेंगे.

पिछले साल योग दिवस पर मोदी ने 55 हजार लोगों के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में योगासन किया था. योग दिवस के शुरुआती साल में प्रधानमंत्री ने दिल्ली में योग किया था. 2016 में चंडीगढ़ में लोगों के बीच दिखे. 2017 में लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी ने योग किया.

मोदी के साथ साथ उनकी पूरी कैबिनेट भी योग दिवस के लिए तैयार है. गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में योग करेंगे, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजपथ में योगासन करते हुए नजर आएंगे. नितिन गडकरी नागपुर में योग करेंगे, तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में योग करेंगी. स्मृति ईरानी राजनगर में रहेंगी, तो पीयूष गोयल भी दिल्ली को लोधी गार्डन में योगासन करेंगे.

कौन कहां करेगा योग-

1- जे.पी नड्डा और हर्षवर्धन- बीजेपी ऑफिस के सामने वाले पार्क में

2- राजनाथ सिंह, मीनाक्षी लेखी, उपराज्यपाल अनिल बैजल/जावडेकर- राजपथ

3- अमित शाह- रोहतक

4- नितिन गडकरी- नागपुर

5- निर्मला सीतारमण- पूर्वी दिल्ली

6- नरेंद्र सिंह तोमर- तालकटोरा स्टेडियम

7- पीयूष गोयल- लोधी गार्डन

8- मुख्तार अब्बास नकवी- पटेल नगर

9- हरदीप सिंह पुरी- राजौरी गार्डन

10- महेश शर्मा- नोएडा सेक्टर 21

11. गुरुग्राम ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राव इंद्रजीत सिंह

12- गाजियाबाद के कवि नगर में वीके सिंह

13- फरीदाबाद के सेक्टर-12 में कृष्णपाल गुर्जर

14- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सांसद डॉ. हर्षवर्धन भाजपा मुख्यालय

15- दिल्ली के नारायणा लोहमंडी में डॉ. जितेंद्र सिंह

16- केशोपुर में गिरिराज सिंह

17- संगम विहार में थावर चंद गहलोत

18- जैतपुर में महेंद्र नाथ पांडे

19- शालीमार बाग में गजेंद्र सिंह शेखावत

20- अशोक विहार में प्रकाश जावेड़कर

21- नरेला में संजीव बालियान

22- समयपुर बादली में संतोष गंगवार

23- मंगोलपुरी में अश्विनी चौबे

24- पीरागढ़ी में अर्जुनराम मेघवाल

25- लाडो सराय में अर्जुन मुंडा

26- राजनगर में स्मृति ईरानी

27- नजफगढ़ में किरन रिजिजू और अनुराग ठाकुर

28- आरके पुरम में जी कृष्ण रेड्डी

29- हौजखास में रविशंकर प्रसाद

30- करतार नगर में पुरुषोत्तम रूपाला

31- बुराड़ी में रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

Related Articles

Back to top button