उत्तराखंडटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

1 मार्च से गंगा रिसोर्ट में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

ऋषिकेश, 26 फरवरी (दस्तक टाइम्स) : गढ़वाल मंडल विकास निगम के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 1 मार्च से शुरू होगा। यह सात मार्च तक चलेगा। योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट में होगा। यह जानकारी शुक्रवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटन प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि इसमें देश-दुनिया योग प्रशिक्षक भाग लेंगे। महोत्सव में कोरोना गाइडलाइन का  पालन किया जाएगा। योग महोत्सव पंडाल को सेनेटाइज किया जाएगा। मास्क की भी व्यवस्था होगी। शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा। योग प्रशिक्षक उषा माता, स्वामी अवधेशानंद , आचार्य बालकृष्ण और नरेंद्र गिरी नरेंद्र आदि प्रमुख रूप से इसमें हिस्सा लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। निगम पिछले 29 साल से ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कर रहा है।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button