जीवनशैली

शरीर के लिए हानिकारक होता है इन 3 चीजों को दोबारा गर्म करके खाना, अवश्य जान लें…!

लखनऊ: खाना खाने के अनेक नियम होते हैं। किन्तु लोग स्वाद के चक्कर में खाना खाने के नियम भूल जाते हैं। जिनकी वजह से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हमारे घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। और अक्सर थोड़ा बहुत खाना बच जाता है। जिसे लोग फ्रीज में रख देते हैं।

और सुबह गर्म करके खा लेते हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको दोबारा गर्म करके खाना शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है। आइए ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं। शरीर के लिए नुकसानदायक होता है इन 3 चीजों को दोबारा गर्म करके खाना, अवश्य जान लें।

आलू

आलू में शरीर के लिए आवश्यक कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। किन्तु जब आलू से बनी सब्जी या पकवानों को दोबारा गर्म करके खाया जाता है तो इसके पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। और यह शरीर के लिए भी हानिकारक होता है।

चिकन

चिकन को दोबारा गर्म करके खाना शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। चिकन को दोबारा गर्म करने से इसमें उपस्थित प्रोटीन काॅम्पोजीशन में बदल जाता है। जिससे पाचन तंत्र खराब होकर पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

मशरूम

मशरूम पौष्टिक तत्वों से भरपूर एक प्रकार का फंगस है। और जब मशरूम की सब्जी बनाई जाती है तो इसे आखिर में डाला जाता है। क्योंकि अधिक गर्म करने पर यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके सिर्फ मशरूम से बनी सब्जी को दोबारा गर्म करके खाना जहर समान होता है।

Related Articles

Back to top button