National News - राष्ट्रीय

अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को अधिक वोट और सीटें दोनों देगी जनता : ठाकुर

लखनऊ: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश की जनता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक वोट सीटें दोनों देगी।

पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने कहा, ”इस बार उत्तर प्रदेश के लोग अधिक आशीर्वाद देंगे, अधिक वोट और सीटें (भाजपा को) देंगे।” उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी ठाकुर बुधवार को यहां पार्टी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ आए थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेताओं के लखनऊ में दो दिन रुकने की संभावना है। बैठक शुरू होने से पहले धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष और उप्र प्रभारी राधा मोहन सिंह और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button