टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के गृहनिर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड ने जताया फोन टेपिंग का शक

महाराष्ट्र के गृहनिर्माण मंत्री ने जताया फोन टेपिंग का शक

मुंबई : महाराष्ट्र के गृहनिर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड ने फोन टेपिंग का शक व्यक्त किया है। जीतेंद्र आव्हाड ने इस तरह की जानकारी रविवार को तड़के ट्वीट के माध्यम से दी है।

जीतेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर कहा

वह महसूस कर रहे हैं कि उनका फोन टेप किया जा रहा है। जीतेंद्र ने कहा कि उनके व्हाट्सअप मैसेज की भी किसी एजेंसी के मार्फत निगरानी की जा रही है। जीतेंद्र के इस ट्विट को लेकर राजनीतिक हलके में खलबली मच गई है। हालांकि इस संदर्भ में गृह विभाग की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने भी फोन टेपिंग का आरोप लगाया था। संजय राऊत ने फोन टेपिंग का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया था, लेकिन जीतेंद्र आव्हाड ने अबतक किसी पर भी फोन टेपिंग का शक व्यक्त नहीं किया है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— किसान उत्पीड़कों के लिए दुर्वासा और परशुराम थे किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती – Dastak Times 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button