मनोरंजन

शाहरुख खान और करण जौहर के साथ काम करने पर काजोल का खुलासा, कही ये चौकाने वाली बात

मुंबई: काजोल (Kajol) बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 1992 की फिल्म ‘बेखुदी’ (Bekhudi) से अपनी शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘फन्ना’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘बाजीगर’ जैसीकई सुपर हिट फिल्में काजोल ने अपने करियर में बॉलीवुड को दी हैं। इसके अलावा फैंस ने हमेशा ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद किया है। दोनों को आखिरी बार 2015 की फिल्म ‘दिलवाले’ (Dilwale) में एक साथ देखा गया था, जिसे फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने निर्देशित किया था।

अभिनेता शाहरुख खान के अलावा काजोल के फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के साथ भी काफी अच्छे रिश्ते है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि वह करण और शाहरुख के साथ काम करना चाहती है। करण और शाहरुख के साथ फिल्म बनाने को लेकर अभिनेत्री ने आगे लिखा- ‘यह करण की प्रतिज्ञा है, गलत विंडो दोस्तों।’ देखें पोस्ट-

आपको बता दें, शाहरुख खान और काजोल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, माई नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम, बाजीगर, करण अर्जुन जैसे सुपर हिट फिल्में शामिल हैं। खैर, अभिनेत्री काजोल को आखिरी बार ‘त्रिभंगा’ में देखा गया था। काजोल ने अनुराधा आप्टे की भूमिका निभाई थी। जिसमें मिथिला पालकर, तन्वी आज़मी, मानव गोहिल, कुणाल रॉय कपूर जैसे कलाकर अहम भूमिका में दिखाई दिए थे।

Related Articles

Back to top button