स्वास्थ्य

कलौंजी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि हर टाइप की स्किन के लिए होती है फायदेमंद, ऐसे बनाए फ़ेसपैक

लखनऊ: कलौंजी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल खाने में किया जाता है। वहीं आप जानकर शायद थोड़ा हैरान भी रह जाएं कि यह आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पिंपल्स, रिंकल्स और डार्क सर्कल से निजात दिलावाता है। इसके लिए हम आपको आज कुछ पैक बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर बनाकर लगा सकती हैं और आपकी स्किन काफी ग्लो करेगी। तो आइए जानते हैं कलौंजी का फैसपेक कैसे बनाएं।

स्किन ग्लो के लिए फेस मास्क
साम्रगी
कलौंजी- 1 चम्मच (पाउडर)
दूध – 1 बड़ा चम्मच
बनाने का तरीका
एक बाउल में दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे फेस और नेक पर लगाएं।

ड्राई स्किन के लिए

साम्रगी
कलौंजी- 1 बड़ा चम्मच (पाउडर)
ओट्स- 1 बड़ा चम्मच (पाउडर)- शहद- 1 बड़ा चम्मच
आलमंड ऑयल- 1/2 बड़ा चम्मच
मलाई- जरूरतानुसार
बनाने का तरीका
इसके लिए सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर मिक्स करें। फिर इस फेसपैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद में इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।

Related Articles

Back to top button