राजनीतिराष्ट्रीय

कर्नाटक: BJP के पूर्व डिप्टी CM लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में हुए शामिल, दो दिन पहले ही BJP से दिया था इस्तीफा

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, BJP के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी CM लक्ष्मण सावदी आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं इसकी जानकारी राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में दी। गौरतलब है कि लक्ष्मण ने 12 अप्रैल यानी दो दिन पहसे ही अथानी निर्वाचन क्षेत्र का टिकट न मिलने पर विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं कर्नाटक में बीते 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने शुक्रवार को कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी इस मौके पर मौजूद थे।

दरअसल सावदी के अनुरोध को नजरअंदाज करते हुए भाजपा ने इस सप्ताह की शुरुआत में बेलगावी जिले की अथानी सीट मौजूदा विधायक महेश कुमाथल्ली को दे दी थी। सावदी, वर्तमान में भाजपा के टिकट पर विधान परिषद के सदस्य हैं। वह अथानी से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में वह कुमाथल्ली (तब कांग्रेस में) से हार गए थे। कुमाथल्ली पाला बदलने वाले कांग्रेस के उस समूह में शामिल थे, कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की सरकार को गिराने और 2019 में बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने में मदद की थी।

Related Articles

Back to top button