मनोरंजन

छठ के अवसर पर रिलीज होगी खेसारी लाल यादव की आशिकी

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव की फिल्म आशिकी छठ के अवसर पर रिलीज होगी। फ़िल्म आशिकी में खेसारी लाल के अपोजिट पहली बार आम्रपाली दुबे नजर आएंगी। आशिकी में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ श्रुति राव, कुणाल सिंह,पदम सिंह, प्रकाश जैस ,सुबोध सेठ, पप्पू यादव समेत कई कलाकार नजर आयेंगे। फिल्म आशिकी छठ के अवसर पर रिलीज होगी।

फिल्म आशिकी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जो यूटयूब पर धमाल मचा रहा है। ट्रेलर में श्रुति राव, खेसारी लाल यादव के प्यार की दीवानी नजर आती हैं लेकिन कहानी में मोड़ ऐसा आता है कि आम्रपाली दुबे उनका प्यार उड़ा ले जाती हैं।

गौरतलब है कि निर्माता प्रदीप के शर्मा निर्मित फिल्म आशिकी के निर्देशक पराग पाटिल हैं। इस फिल्म की सह निर्मात्री अनीता शर्मा एवं सह निर्माता पदम सिंह हैं। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हुआ है। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। कथा खेसारी लाल यादव ने लिखी है, मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। संगीत ओम झा एवं आर्या शर्मा का है, गीत स्वर्गीय श्याम देहाती एवं विजय चौहान ने लिखा है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।

Related Articles

Back to top button