मनोरंजन

Navratri Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘माई अईली अंगना’ ने मचाई धूम, देखें भक्ति भरा ये गीत

लखनऊ: आजकल चारो ओर नवरात्रि की धूम मची हुई है माता को खुश करने के लिए उनके भक्त देवी गीतों की धूम मचाते नजर आते हैं। वहीं भोजपुरी भक्ती गीतों का अपना ही क्रेज है इस बीच नवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ भोजपुरी सुरपस्टार खेसारी लाल यादव का देवी गीत ‘माई अइली अंगना’ इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के व्यूज का आंकड़ा तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: बागपत में दाढ़ी रखने पर मुस्लिम दरोगा को किया निलंबित, एसपी ने बताई यह वजह

भोजपुरी देवी गीत ‘माई अइली अंगना’ को यू-ट्यूब चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है। 3 मिनट 33 सेकेंड के इस भोजपुरी भक्ति गीत को 11 अक्टूबर से अबतक 14 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। खेसारी लाल के नए गाने ‘माई अइली अंगना’ को लेकर फैन्स कमेंट बॉक्स में पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। माता की भक्ति से भरे इस देवी गीत को खेसारी के फैन्स ने सुपरहिट बताया है।

ऐसा है यूजर्स का रिएक्शन

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- सुपरहिट सॉन्ग खेसारी लाल यादव का। एक अन्य फैन ने लिखा- खेसारी लाल यादव का एक और शानदार गाना। मैं दिन में कई बार सुन रहा हूं। एक फैन ने लिखा- मुझे विश्वास है कि यह गाना रिकॉर्ड बनाएगा। इस देवी सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक छोटू राउत ने कंपोज किया है।

खेसारी के इस गाने की भी धूम

खेसारी लाल यादव का एक अन्य भोजपुरी देवी सॉन्ग ‘सरकार बनी माई के’ सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने को 4 दिन में ही 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए थे। इस देवी सॉन्ग में खेसारी अपने दोस्तों के साथ माता रानी के गाने में झूमते नाचते नजर आ रहे हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button