ज्ञान भंडार

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन 6 राशियों को रहना होगा सावधान

नई दिल्ली : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चन्द्रग्रहण का अपना एक अलग महत्त्व है। सूर्यग्रहण और चन्द्र ग्रहण के लगने से राशियों पर खासा प्रभाव पड़ता है। कई मर्तबा यह ग्रहण राशियों के लिए लाभदायक होता है तो कई मर्तबा यह नुकसान दायक भी होता है। वर्ष 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है। इस सूर्यग्रहण का 12 राशियों में से 6 राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इस दौरान इन्हें सावधान रहना होगा। आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर जिन पर इस बार होने वाले सूर्यग्रहण का सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा।

वृष राशि
सूर्य ग्रहण के दौरान वृष राशि के जातकों को व्यापार में घाटा हो सकता है। इन्हें अपने सेहत का ध्यान रखना होगा, ज्यादा माल खरीदने से बचें साथ ही ग्राहकों को उधार की सुविधा देना बंद करें। पैसा वापस आने की सम्भावना कम है।

मिथुन राशि
आपके जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में अपने साथी के साथ मनमुटाव की सम्भावनाएँ प्रबल हैं, इससे पारिवारिक क्लेश बढऩे की संभावना है। जहाँ तक हो सके अपने साथी की बातों और विचारों पर गौर करें ऐसा महसूस हो कि किसी बात से नाराजगी हो सकती है, उसे टालने का प्रयास करें। इसके साथ ही अपने खर्चों पर भी लगाम लगाएं। फिजूलखर्ची से आपके के घर का बजट बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। इन्हें धन हानि हो सकती है। इस लिए अपने खर्चे को नियंत्रित करें। अपने धन को अपने पास रखें इसे निवेश न करें। नुकसान होने की प्रबल सम्भावना है।

मकर राशि
सूर्य ग्रहण का प्रभाव मकर राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा। आप बीमार रह सकते हैं। इसके साथ ही अपने सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपना धैर्य बनाये रखें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अशुभ रहेगा। इस राशि के जातकों के दुर्घटना के योग बन रहे हैं। हो सके तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तुला राशि पर इन दिनों शनि की ढैय्या का प्रभाव है। मानसिक तनाव के साथ-साथ शारीरिक दुर्बलता का अहसास होगा। स्वयं को वाद-विवाद से बचायें। नियमित रूप से हर शनिवार शनि देव के मंदिर जाकर उनकी आराधना करें।

कन्या राशि
सूर्य ग्रहण के दौरान कन्या राशि के उन जातकों का नुकसान होगा जो व्यापारिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इनका व्यापार मंद पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को कोई भी नया व्यापारिक कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उधार देने से बचें। उधार में दिया रुपया-पैसा डूबने की सम्भावना है।

Related Articles

Back to top button