उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्यलखनऊ

संगम में विसर्जित हुई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की अस्थियां

संगम में विसर्जित हुई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की अस्थियां

प्रयागराज : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा की अस्थियां रविवार को संगम के पावन जल में विसर्जित कर दी गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके पुत्र विधायक अरुण वोरा ने अस्थियों को गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में प्रवाहित किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी सहित मोतीलाल के सगे सम्बंधी भी मौजूद रहे। सुबह साढ़े 11:30 बजे परिजन मोतीलाल वोरा की अस्थियों को लेकर संगम पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से ही व्यवस्था कर रखी थी।

संगम के वीआइपी घाट से परिजन व कुछ बड़े नेताओं को पांच नावों से संगम तक ले जाया गया। करीब दो घंटे तक अस्थि विसर्जन कार्यक्रम चला। राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के लिये कांग्रेसियो का हुजूम उमड़ पड़ा। अस्थियां विसर्जन के पश्चात वहां मौजूद कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया।

श्रद्धांजलि देने वालो में उज्वल शुक्ला, अरुण तिवारी, रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, सुधाकर तिवारी, विवेकानंद पाठक, मुकुन्द तिवारी, मकसूद खान, तलत अजीम, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, सुरेश यादव, अनिल पाण्डेय, तस्लीमउद्दीन, उदय यादव, महेश तिवारी, विजय मिश्रा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:- राहुल गांधी ने कविता पोस्ट कर केंद्र पर साधा निशाना, कहा- “अन्नादाता तुम बढ़े चलो” – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

 

Related Articles

Back to top button