LIVE World Cup 2019: द.अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाज़ी का लिया फैसला…

वर्ल्ड कप 2019 में बुधवार को भारत अपना पहला मैच खेलने मैदान पर उतर चुका है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। मतलब टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगा। अगर रोज बाउल की पिच की बात करें तो यह ट्रैक बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है।
क्या कमजोर है दक्षिण अफ्रीका
भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में बुधवार को जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो आत्मविश्वास से भरी होगी। इसमें कोई शक नहीं कि दक्षिण अफ्रीकी टीम खराब दौर से जूझ रही है। दो मुकाबले इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ हार चुकी हैं और उसकी फिटनेस समस्याएं भी गहरी हैं तेज गेंदबाज डेल स्टेन विश्व कप से बाहर हो गए हैं। अन्य तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी की मांसपेशियों में खिंचाव है जबकि अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला अभी पूरी तरह फिट होने की प्रक्रिया में हैं। बावजूद इसके दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम को हलके में लेना भूल होगी।
विश्व कप में आमने-सामने
कुल मैच: 04
द. अफ्रीका जीत: 03
भारत जीत: 01
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2015 विश्व कप में 130 रन से हराया था
प्लेइंग XI इस प्रकार है:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा।
दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, एडेन मार्करम, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, कैगिसो रबादा, ड्वेन प्रिटोरियस, एंडिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर, क्रिस मौरिस, वान डेर डुसेन।



