उत्तर प्रदेशजीवनशैलीफीचर्डराज्यलखनऊ

आज हर घर में विराजे गणेश जी, आरतियां हुई, गूंजे गणपति बप्पा मोरिया

लखनऊ: विघ्न विनाशक प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी शनिवार को प्रदेश भर में श्रद्धापूर्वक व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों में प्रथम पूज्य की प्रतिमा स्थापना के साथ घरों में पूजा अर्चना कर मोदक का प्रसाद चढ़ाया गया। लोगों ने अपने घरों को ही गणपति बप्पा मोरिया से गुंजायमान कर दिया।

सुबह शुभ मुहूर्त में पंडितजनों को बुलाकर लोगों ने विधिव रूप से गणपति की प्रतिमाओं की स्थापान की। मंत्रोचारण किया गया। कोरोना महामारी के कारण इस पर्व को सार्वजनिक रूप से मनाने पर रोक लगाई गई है। इसलिए गणेश प्रतिमाओं को सार्वजनिक स्थानों पर विराजमान नहीं किया गया। श्रद्धालु अपने घरों में ही गणेश प्रतिमाएं विराजमान की। सुबह शुभ मुहूर्त में गणेश मंदिरों में भी केवल पुजारी और उनके परिजन पंचामृत अभिषेक व पूजा अर्चना की। यहां मंदिरों के कपाट बंद रहने से दर्शनों पर पाबंदी भी रही।

राजधानी लखनऊ में सभी अपने—अपने घरों में गणेश जी को विराजमान कर है। कोरोना काल के कारण भक्तों के मंदिर आने पर प्रतिबंध के चलते मंदिर के आसपास रौनक सूनी दिखाई दे रही है। अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन विधिवत रूप से होगा। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते शहरवासियों को प्रतिमाओं की स्थापना अपने-अपने घरों में ही करने की हिदायत प्रशासन जारी कर चुका है। साथ ही विसर्जन भी घरों में ही किया जाएगा। शहर के चौराहों पर भी इस बार गणपति की प्रतिमाएं स्थापित नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button