जीवनशैली

सुबह का नाश्ते में बनायें ये मजेदार सैंडविच, खाने को नही करेंगे मना

कहते है ​सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है। लेकिन रोज क्या बनाये नाश्ता में ये बहुत बड़ी समस्या रहती है। और ऐसा नाश्ता हो जो कि पूरे दिन भर एनर्जी रहें। क्योकि पूरे दिन इससे एनर्जी बनी रहती है। बावजूद इसके फिर भी काफी लोग नाश्ता करें बिना ही घर से निकल जाते हैं. कुछ लोग समय की कमी के चलते ऐसा करते हैं तो कुछ लोगों को उनकी पसंद के अनुसार नाश्ते का विकल्प नहीं मिलता

मगर एक विकल्प हमेशा सभी के लिए तैयार होता है और वह है ब्रेड। ब्रेड पर आप फटाफट मक्खन लगाकर इसे खा सकते हैं या फिर सैंडविच टोस्ट बनाकर भी अपने एक बढ़िया नाश्ता तैयार कर सकते हैं। सैंडविच झटपट तैयार होने वाला विकल्प है और इसे कई तरह या अपनी मनपसंद स्टफिंग या तरीके से बनाया जा सकता है।

मशरूम मसाला टोस्ट
मशरूम खाना किसे पसंद नहीं होता तो चलिए बनाते है मशरूम ब्रेड। इसे बनाने के लिए मशरूम के साथ ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है जिसके ऊपर आप चीज़ को कद्दूकस करके बेक कर सकते हैं। इसे आप चाहे तो ब्रेकफास्ट में बना कर खा सकते हैं या फिर शाम की चाय के साथ भी सर्व किया जा सकता है।

बॉम्बे टोस्टी
आपको इसके बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह भी ब्रेड से तैयार होने वाला एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए आपको ब्रेड के साथ गाजर, प्याज, टमाटर और आलू की जरूरत है। यह एक ऐसा सैंडविच जिसे आप कभी भी खा सकते हैं। महाराष्ट्र में यह सैंडविच सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है।

मटर-आलू सैंडविच
सैंडविच एक फटाफट से तैयार हो जाने वाला स्नैक्स है। इसे कई तरह से बनाया जा सकता है आप चाहे तो पनीर, अंडा या फिर वेजिटेबल सैंडविच भी बना सकते हैं लेकिन आलू और मटर सैंडविच का अपना ही स्वाद है. कई लोगों को मटर पसंद नहीं होता मगर इस सैंडविच में उन्हें इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा।

मसाला चीज़ फ्रेंच टोस्ट
मसाला चीज़ फ्रेंच टोस्ट एक बहुत ही बढ़िया स्नैक है जिसे आप ब्रेकफास्ट या फिर टी टाइम में भी खा सकते हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में आप बेहतरीन स्नैक को बनाकर सबको खिलाकर इम्प्रेस कर सकते हैं। इसे आप बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं। इसे आप रात में किसी भी समय भूख लगने या सुबह के नाश्ते में भी उपयोग में ला सकते हैं।

पनीर टोस्टी विद सालसा
पनीर का मिक्सचर जिसे आप ब्रेड में भरकर टोस्ट कर सकते हैं और खट्टी सालसा चटनी के साथ सर्व किया जाता है पनीर टोस्टी खाने में बहुत ही टेस्टी होता है, सन डे के ब्रेकफास्ट के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। बच्चों के टिफिन के लिए भी अच्छा विकल्प है।

Related Articles

Back to top button