राज्यहरियाणा

हरियाणा: रेवाड़ी में घने कोहरे के चलते भिड़े कई वाहन, विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम,10 डिग्री तक लुढ़का तापमान

रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले में बुधवार की सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा छाया। जिसके चलते नारनौल रोड पर 3 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है। लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सुबह 7 बजे विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। जिसके कारण वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। ठंड बढ़ने के कारण तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

बता दें कि ठंड और कोहरे की शुरुआत तो नवंबर के आखिरी सप्ताह में हो गई थी। लेकिन पिछले कई दिनों से कोहरे से राहत मिली हुई थी। पिछले दो दिनों से सुबह और रात में शीतलहर चल रही थी। 9 बजे तक शहर में तो कोहरा छंट गया, लेकिन बाहरी एरिया में कोहरे की सफेद चादर बिछी रही। सुबह के वक्त विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। जिसकी वजह से कई जगह जाम तो कुछ जगह वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button