अद्धयात्मजीवनशैली

‘मंगल’ दीपावली के दिन हो रहे मार्गी, कई राशियों को मिलेगा उत्तम लाभ

ज्योतिष : इस बार दीपावली खास तो है ही, इसके अलावा दिवाली के दिन ग्रहों का बहुत ही उत्तम योग बन रहा है। दीपावली पर शनि मकर में और गुरु धनु राशि में रहेगा, इसके अलावा इस दिन मंगल ग्रह जो अब तक वक्री थे, अब सीधी चाल चलेंगे। दिवाली के दिन मंगल मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं। मंगल अभी 23 दिसम्बर 2020 तक मीन राशि में रहेंगे। मंगल 2 महीने के लिए वक्री रहे थे, अब दिवाली के दिन यह ग्रह सीधी चाल चलेंगे।

धनतेरस पर 5 चीजों से भी घर में ला सकते हैं धन व समृद्धि

मंगल ग्रह के अच्छे प्रभाव से साहस, बल, हिंसा, क्रोध और कर्ज में कमी आती है। इसलिए अब इनके मार्गी होने से हिंसा, क्रोध और कर्ज की स्थिति बदलेगी। मगल के मार्गी होने से इन राशियों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। जानें इन छह राशियों पर मंगल का यह परिवर्तन क्या प्रभाव ला रहा है।

वृषभ : इस राशि के लिए मंगल लाभकारी है रहेगा। किसी कारण आप अगर किसी परेशानी में हैं तो आप जल्द बाहर निकलेंगे। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में भी लाभ के योग हैं।
मिथुन : बहुत समय से किसी काम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो अब यह काम हो जाएगा। भवन या जमीन खरीदने के योग।
कर्क : इस राशि के लोगों का लोन खत्म हो सकता है, इसके साथ ही आपकी धन की समस्या भी काफी हद तक समाप्त होगी।

वृश्चिक : धन के लेनदेन में फायदा होगा। जातक के लिए मंगल का वक्री होना लाभदायक है।
कुंभ : इस राशि के लोग थोड़ा व्यस्त रहेंगे, काम पहले से ज्यादा होगा और आय भी इसके परिणाम स्वरुप बढ़ेगी।
मीन : इस राशि के लोगों को बिजनेस में मुनाफा होगा, इसलिए समझदारी से अपना व्यापार करें।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button