जीवनशैली

गेंदे के फूल से मुहासे हो जायेगे जड़ से खतम

निखरी और बेदाग त्वचा लोगों को काफी आकर्षित करती हैं। हालांकि, लाख कोशिशों के बावजूद भी हर वक्त त्वचा में कोई ना कोई समस्याएं बनी ही रहती हैं। मुंहासे, दाग-धब्बे, और झाइयां आदि जैसी स्किन प्रॉब्लम हैं, जिससे महिलाएं जूझ रही होती हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट के बाद भी यह ठीक नहीं होतीं। ऐसे में आपको कुछ नेचुरल चीजों को आजमाने की आवश्यकता होती है। नेचुरल चीजों की बात करें तो गेंदे के फूल त्वचा के लिए काफी चमत्कारी माने जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी फंगल, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण त्वचा को कई तरीके से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं।
कई महिलाएं फूलों को पीसकर इसका पेस्ट अपने चेहरे पर लगाती हैं। मुहांसों को ठीक करने के अलावा यह दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करता है। फेस पैक या फिर उसका रस चेहरे पर अप्लाई करने से आपको फायदा कुछ ही दिन में नजर आने लगेगा। वहीं गेंदा हर जगह आसानी से उपलब्ध होता है। ऐसे में उसकी पंखुड़ियों को आप अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

गेंदे के फूल से बनाएं फेस पैक

गेंदे के फूल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कील-मुहांसों को ठीक करने में मदद करते हैं। अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो गेंदा और दही का फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं।

गेंदे के फूल – 2
गाढ़ी दही- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

सबसे पहले गेंदे के फूल को अच्छी तरह धो लें। उसकी पंखुड़ियों को अलग-अलग करके रख लें। अब इन पंखुड़ियों का पेस्ट बनाएं और उसमेंदही मिक्स कर दें। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
10 से 15 मिनट बाद इसे हटाएं और गुनगुने पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें। गाल या फिर ठोड़ी के पास मुंहासे अधिक हैं तो इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार जरूर अप्लाई करें।

टोनर की तरह चेहरे पर करें अप्लाई

स्किन ऑयली है और आपके पास समय नहीं है तो गेंदे के फूल से बना टोनर ट्राई कर सकती हैं। डेड स्किन और त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए यह प्रभावी तरीके से काम करेगा। टोनर बनाने के लिए आपको गेंदा और एलोवेरा जेल की आवश्यकता होगी। इसके लिए 4 से 5 गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को निकाल लें और उसे एक ग्लास पानी में उबालने के लिए रख दें। जैसे ही पानी की मात्रा बिल्कुल कम हो जाए उसे छान लें। छानने के बाद 2 से 3 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। शुरुआत में इसे कम मात्रा में बनाएं। अब इसे एक स्प्रे बॉटल में ट्रांसफर कर दें। सुबह और शाम अपने चेहरे पर स्प्रे करें और फिर कॉटन बॉल से चेहरे को पोंछे।

ड्राई स्किन के लिए फेस पैक

गेंदे के फूल से बना फेस पैक ना सिर्फ दाग-धब्बों को दूर करेगा बल्कि यह त्वचा को नेचुरली मॉइश्चराइज रखने में मदद करेगा। इसके लिए आपको पंखुड़ियों के साथ-साथ कुछ अन्य चीजों को मिक्स करने की आवश्यकता होगी।

गेंदे के फूल का पेस्ट- 2 चम्मच
शहद- 5 से 6 बूंद
मलाई- 1/4 चम्मच
हल्दी- 1 चुटकी

बनाने का तरीका

इन सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर दें। कोशिश करें कि फेस पैक थिक कंसिस्टेंसी में हो क्योंकि गीला हो जाने के बाद चेहरे पर लगाना मुश्किल हो जाता है।
फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। वहीं फेस पैक तैयार हो जाने के बाद उसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद हाथों को सर्कुलर मोशन में रब करते हुए फेस को क्लीन करें।

स्क्रब की तरह करें इस्तेमाल

फेस पैक, टोनर के अलावा आप गेंदे के फूल को स्क्रब करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए तरीका बहुत सिंपल है। फूलों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब एक बाउल में 2 चम्मच पेस्ट लें और उसमें डेढ़ चम्मचचावल का पाउडर मिक्स कर दें। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने चेहरे पर अप्लाई करें और सर्कुलर मोशन में रब करें। 10 मिनट तक ऐसा करने के बाद अपने चेहरे को क्लीन कर लें। डेड स्किन से राहत पाने के अलावा स्किन की रंगत भी साफ हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button