जीवनशैलीब्रेकिंग

17 को बुध करेगा सिंह राशि में प्रवेश, बुधादित्य योग में इन राशियों को विशेष लाभ

ज्योतिष : बुध को ज्योतिष शास्त्र में वाणी का कारक माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में बुध कमजोर होता है। वह संकोची होता है। अपनी बात रखने में उसे परेशानी होती है। 17 अगस्त 2020 को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह सिंह राशि में 2 सितंबर तक रहेगा। बुध व सिंह की इस युति से बुधादित्य योग बनेगा। बुध ग्रह को वाणी, संचार और बुद्धि का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह योग ज्यादातर लोगों की कुंडली में पाया जाता है। इसके पीछे का कारण यह है कि सौर मंडल में सूर्य से बुध काफी करीब है। इसका असर कुंडली के भाव के अनुसार बदलता रहता है। बुधादित्य योग का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव-
मेष : इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी है। यह शिक्षा की दृष्टि से उत्तम रहेगा। वहीं नव दंपति को संतान प्राप्ति के योग भी बनेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुझान बढ़ेगा।
वृष : इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर उतना उत्तम नहीं है। इस राशि के जातकों को पारिवारिक कलह के साथ मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से मिलने के योग बनेंगे।


मिथुन : बीते कुछ समय से लटके सरकारी विभाग के कार्यों को कराने के लिए यह गोचर शुभ है। मकान खरीदने का सपना होगा। संतान प्राप्ति के भी योग बनेंगे।
कर्क : अचल सम्पत्ति के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में भूमि से जुड़े कार्यों को कुछ समय के लिए टाल दें। सेहत का खास ख्याल रखें। ऑफिस में साजिश का शिकार होने से बचें।
सिंह : नौकरी और तरक्की मिलने की संभावना है। उच्चाधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे।
कन्या : इस राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। कष्टकारी यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश नागरिकता या वीजा संबंधी कार्यें में सफलता मिल सकती है।
तुला : कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। छात्रों के लिए यह समय उत्तम है। घर या भूमि खरीदने का योग बन सकता है।

वृश्चिक : विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन सफल रहेगा। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को हल करने का बेहतर समय।
धनु : छात्रों के लिए उत्तम समय। विदेश कंपनी में आवेदन या विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन सफल रहेगा।
मकर : सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुम्भ : बिजनेस के लिए यह समय उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन : आर्थिक स्थिति के साथ स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। राज्य सरकार से संबंधित कार्य पूरे हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सचेत रहने की जरुरत है।

Related Articles

Back to top button