मनोरंजन

आंखों में काजल और नोजपिन पहने मिलिंद सोमन की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल

मुंबई: जाने-माने मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन इन दिनों अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल में मिलिंद सोमन ने अपने 55वें जन्मदिन पर अपनी एक न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। गोवा बीच पर न्यूड होकर दौड़ लगाते मिलिंद की इस तस्वीर को उनकी पत्नी अंकिता से क्लिक किया था।

मिलिंद की यह तस्वीर काफी विवादों में रही और पुलिस ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं अब मिलिंद ने एक बार फिर अपनी एक ऐसी तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में मिलिंद के आधे चेहरे पर लाल रंग का अबीर लगा हुआ है। इस तस्वीर में उन्होंने आंखों में काजल लगाया हुआ है और साथ ही वह नोजपिन भी पहने हुए हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा-‘मुझे पता है कि होली नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मैं करजत में था। मुंबई के पास ही एक शहर है। यहां मैंने कुछ मजेदार चीजें कीं। आने वाले समय में और शेयर करूंगा, अभी चेन्नई के लिए रवाना हो रहा हूं।’

ये भी पढ़ें: भाजपा ने मांधाता सीट पर लहराया जीत का परचम, अधिकृत घोषणा का इंतजार

सोशल मीडिया पर मिलिंद की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस तरह की तस्वीर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर क्यों शेयर की इस पर अभी सस्पेंस बरकरार हैं।

हालांकि मिलिंद के इस लुक के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनका यह लुक उनकी किसी आगामी फिल्म के लिए होगा। फिलहाल अभी इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। अभिनेता एवं मॉडल मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में भी रहते हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button