राजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा ने मांधाता सीट पर लहराया जीत का परचम, अधिकृत घोषणा का इंतजार

भाजपा ने मांधाता सीट पर लहराया जीत का परचम, अधिकृत घोषणा का इंतजार
भाजपा ने मांधाता सीट पर लहराया जीत का परचम, अधिकृत घोषणा का इंतजार

भोपाल: प्रदेश की 28 सीटों की मतगणना के बीच अब रुझानों के साथ-साथ परिणाम भी आने लगे हैं। पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है। मांधाता सीट से भाजपा के नारायण पटेल चुनाव जीत गए हैं, हालांकि अधिकृत घोषणा का इंतजार है।

मांधाता सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से आए नारायण पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। नारायण पटेल ने यहां 21 रांउड की मतगणना के बाद प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार पर 21900 वोटों की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही यहां मतगणना पूरी हो गई है।

ये भी पढ़ें: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स में 363 अंकों की उछाल

हालांकि फिलहाल निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। मांधाता की सीट पर जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में अपना खाता खोल लिया है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button