उत्तर प्रदेशराज्य

मथुरा में कंटीले तारों पर लटका मिला नाबालिग लड़के का शव, इलाके में सनसनी

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की सुबह एक किशोर का शव यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे कंटीले तारों पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की उम्र 12 से 14 साल के बीच बताई है। 

पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या कर शव को यमुना एक्सप्रेसवे से फेंके जाने की बात सामने आई है। मृतक बच्चे की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। किशोर जींस और शर्ट पहने हुए हैं। पुलिस उसके शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं। आसपास के थानों में सूचना दी गई है। 

Related Articles

Back to top button