मनोरंजन

मिस वर्ल्ड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने मोनोकिनी पहन खिंचाई तस्वीरें, प्रशंसकों की निकली आह

मुंबई। बॉलिवुड में डेब्यू कर सिल्वर स्क्रीन पर जलवा बिखेरनी वाली 2017 की मिस वर्ल्ड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर जल्द ही फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में नजर आएंगी। फिलहाल मानुषी छिल्लर मालदीव में वकेशन इंजॉय कर रही हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने मोनोकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। प्रशंसक उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

मानुषी छिल्लर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रेड कलर की मोनोकिनी में समुद्र किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं। मानुषी छिल्लर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी मोनोकिनी पहनकर एक तस्वीर शेयर की है। मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म भले ही अभी तक रिलीज नहीं हुई हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनका अंदाज लोगों का दीवाना बना देते हैं। मानुषी छिल्लर आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। चंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, संजय दत्त और सोनू सूद अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में और मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका में दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button