टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहरियाणा

विधानसभा सत्र में विधायक सुधीर सिंगला ने उठाए गुरुग्राम के मुद्दे

अवैध कालोनियों को वैध करने व 900 मीटर के मामले पर की पैरवी

गुरुग्राम, 09 मार्च (दस्तक टाइम्स) : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने गुरुग्राम में विकास कार्यों की जहां जानकारी दी, वहीं उन्होंने शहर की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने यहां अवैध कालोनियों को वैध करने के साथ आयुद्ध डिपो के 900 मीटर दायरे में लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने पर बात रखी।

विधायक सुधीर सिंगला ने अपनी बात की शुरुआत कोरोना महामारी के साथ की। उन्होंने आम और खास का इस बात के लिए आभार जताया कि सभी ने मिलकर इस महामारी को हराने में एकता दिखाई। जरूरतमंदों को भोजन, राशन उपलब्ध कराया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विधायक ने गुरुग्राम में विकास कार्यों और यहां व्याप्त समस्याओं पर भी फोकस किया। उन्होंने कहा कि अपने आशियाने बनाने के लिए आम, गरीब आदमी अपनी जमापूंजी लगाने के साथ कर्ज तक उठाने को मजबूर होता है। बहुत से आशियाने ऐसी जगहों पर होते हैं, जिस जगह पर घर बनाने की अनुमति नहीं होती। या फिर वे कालोनियों अवैध होती हैं। क्योंकि गुरुग्राम जैसे महानगर में अवैध कालोनियों काफी पनप रही हैं। सरकार ऐसी कालोनियों में मकान ढहाने की बजाय, वहां प्रशासनिक स्तर पर जांच कराए। जहां तक संभव हो ऐसी कालोनियों को वैध करके लोगों को राहत दे। अनाधिकृत कालोनियों को अधिकृत करने का मास्टर प्लान बनाया जाए। इसमें ध्यान रखा जाए कि अधिकृत करने की आड़ में गलत कालोनी को अधिकृत ना कर दे। इसके साथ ही वायु सेना के आयुद्ध डिपो के 900 मीटर दायरे में निर्माणों का मुद्दा भी विधायक सुधीर सिंगला ने विधानसभा के पटल पर रखा।

उन्होंने कहा कि 900 मीटर का दायरा घटाकर 300 मीटर पहले किया जा चुका है। यह मुद्दा बहुत गंभीर है। यहां रहने वाले लोगों को भी बाकी नागरिकों की तरह सभी सुविधाएं मिलें। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गुरुग्राम में जो विकास कार्य हुए हैं और जो प्रगति पर हैं, उनसे आने वाले समय में जनता को बहुत लाभ होगा। चाहे फ्लाईओवर हों या अंडरपास, सबका काम जोरों पर जारी है। बस अड्डे के पास बन रहे अंडरपास से उस क्षेत्र का यातायात जाम पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button