जीवनशैली

नाखून सॉफ्ट हैं और थोड़ा सा बढ़ते ही टूट जाते हैं तो जानिए इस समस्या से छुटकारा पाने का तरीका

महिलाओं को नाखून बढ़ाने का काफी शौक होता है, ताकि नाखूनों को बेहतर शेप देकर उन पर डिफरेंट स्टाइल के नेल पेंट अप्लाई किए जा सकें और हाथों की खूबसूरती को बढ़ाया जा सके। लेकिन कुछ महिलाओं के नाखून इतने सॉफ्ट होते हैं कि वो थोड़ा सा बढ़ते ही टूट जाते हैं। ऐसे में महिलाएं चाहकर भी इन्हें नहीं बढ़ा पातीं। यहां जानिए समस्या से छुटकारा पाने का तरीका…..

  1. प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए अंकुरित अनाज खाएं। इसके अलावा ओट्स, शकरकंद, दूध, दही, कच्चा पनीर, अंडे व फिश आदि ले सकते हैं।
  2. शरीर में पानी की कमी से भी नाखून कमजोर होते हैं। इसलिए दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं। इससे शरीर के साथ आपके नाखून भी हाइड्रेट बने रहते हैं।
  3. खाने में अधिक से अधिक हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें। जंकफूड व फास्टफूड को खाने से परहेज करें।
  4. शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर, अनार, केला, सेब, पालक, अंजीर और किशमिश वगैरह खाएं। रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश को भिगोकर खाना फायदेमंद होता है।
  5. शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करनी हो तो डेयरी प्रोडक्ट्स लें क्योंकि सबसे ज्यादा कैल्शियम इन्हीं से मिलता है। इसलिए दूध, दही व पनीर का भरपूर मात्रा में सेवन करें। रोजाना एक केला जरूर खाएं क्योंकि ये आयरन के अलावा कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है।
  6. विटामिन बी12 वेजिटेरियन फूड्स में आमतौर पर नहीं मिल पाता। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप डॉक्टर द्वारा निर्देशित सप्लीमेंट ले सकती हैं। इसके अलावा अलसी व फिश खाएं।
  7. नाखूनों की मसाज करने से भी उन्हें पोषण मिलता है और नाखून अधिक चमकदार और मजबूत होते हैं। ऐसे में आप जैतून के तेल, अरंडी के तेल या बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button