State News- राज्य

भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व मंत्री विजय सिंगला को हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं

चंडीगढ़ : भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व मंत्री विजय सिंगला को फिलहाल अभी कोई राहत नहीं मिली है। सिंगला को हाईकोट्र से जमानत नहीं मिली है। इस मामले में को लेकर कोर्ट में 4 जुलाई को सुनवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने विजय सिंगला की स्टेटस रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी है।

गौरतलब है कि विजय सिगंला ने 1 प्रतिशत कमीशन मांगा था जिसे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही पार्टी के विधायक सिंगला पर भ्रष्टाचार को लेकर एक्शन लिया था। सी.एम. मान के कहने पर सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिक्रयोग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से हटाए जाने के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Back to top button