राज्य

मुख्यमंत्री चौहान से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने भेंट की

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने सौजन्य भेंट की। श्रीमती सुमेधा कैलाश भी उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री चौहान से सत्यार्थी ने मध्यप्रदेश में बाल-कल्याण के क्षेत्र में नवीन गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से पास्को एक्ट और अन्य बाल-कल्याण से संबंधित वैधानिक प्रावधानों के बेहतर अमल के संबंध में चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री चौहान ने बाल-कल्याण क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में सत्यार्थी को विस्तार पूर्वक बताया।

Related Articles

Back to top button