मनोरंजन

अब एक्ट्रेस नोरा फतेही भी हुई कोराना पॉजिटिव

‘दिलबर-दिलबर’ गाने से फेमस हुई डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही भी कोराना पॉजिटिव पाई गई हैं। नोरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है। नोरा फतेही ने इंस्टा स्टोरी पर इस बारे में जानकारी दी है। नोरा ने लिखा- दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं कोविड से लड़ रही हूं। उसने मुझे वाकई बहुत बुरा जकड़ रखा है। मैं पिछले कुछ दिनों से बेड रेस्ट पर और डॉक्टरों के सुपरविजन में हूं। मैं आप लोगों से गुजारिश करती हूं कि मास्क पहनें और सेफ रहें।

नोरा ने आगे लिखा- कोरोना का नया वैरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है और ये हर एक शख्स को अलग-अलग तरह से अफेक्ट कर रहा है। आपकी सेहत से ज्यादा अहम कुछ नहीं हो सकता, इसलिए अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। बता दें कि नोरा फतेही से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी कोविड पॉजिटिव हो चुकी हैं। शिल्पा शिरोडकर पहली इंडियन सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। शिल्पा दुबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं और इसी साल जनवरी में उन्होंने सिनोफार्म वैक्सीन लगवाई थी।

इससे पहले बुधवार को अर्जुन कपूर के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और जीजा करण बूलानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर दोबारा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले भी वो एक बार संक्रमित हो चुके हैं। अर्जुन कपूर हाल ही में मलाइका के साथ करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में नजर आए थे। इन चारों से पहले करीना कपूर भी कोविड पॉजिटिव हो चुकी हैं। वो 14 दिनों तक आइसोलेशन में थीं।

ये 3 सेलेब्स भी हुए कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले मंगलवार को एक्टर रणवीर शौरी का बेटा हारुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा- मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे। वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा RT-PCR हुआ, जिसमें हारुन कोरोना पॉजिटिव मिला है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं। यह वेव रियल है। बता दें कि हाल ही में करीना कपूर के अलावा दो टीवी एक्टर नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

डेल्टा प्लस के साथ बढ़ रहा ओमीक्रॉन का खतरा
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देशभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के करीब 1000 मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन अब तक 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है। महाराष्ट्र में अब तक 252 केस और दिल्ली में 263 केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 2510 केस सामने आए हैं। ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में 78 मामलों के साथ गुजरात तीसरे नंबर पर है। वहीं, केरल में 57 मामलों के साथ चौथे नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button