टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 327 हुई


नई दिल्ली। भारत में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्याा बढ़कर 327 हो गई है। covidout.in वेबसाइट के मुताबिक देश में 327 मरीजों में अब तक कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 300 मरीज फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 23 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं। भारत में अब तक 5 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने शनिवार को देर रात कहा था कि 21 मार्च को देश में अब तक सत्यापित मामलों की कुल संख्या 315 हो गयी है जिनमें विदेश नागरिक भी हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एक बयान में कहा कि 21 मार्च शाम छह बजे को सार्स को वी 2 को लेकर 16021 व्यक्तियों के कुल 16911 नमूनों का परीक्षण किया गया।

बतादें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या 3,05,046 तक पहुंच चुकी है। 170 से ज्यादा देशों तक फैल चुके इस घातक वायरस के कारण अब तक 13,028 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के कारण बनी संकट की स्थिति के बीच विवार सुबह सात से रात नौ बजे के बीच ‘जनता कर्फ्यू’ के 14 घंटे आपके परिवार, शहर और पूरे देश के लिए बेहद अहम होंगे।

Related Articles

Back to top button