उत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

ओलंपियन सुधा सिंह और शिवपाल सिंह यूपी एथलेटिक्स टीम के कप्तान

लखनऊ। ओलंपियन एथलीट रायबरेली की सुधा सिंह को 27 से 30 अगस्त तक 35वीं वाहिनी पीएसी के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर होने वाली 59वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली यूपी की महिला टीम का कप्तान बनाया गया हैं। इस टूर्नामेंट के लिए पुरूष वर्ग में टीम के कप्तान मिर्जापुर के शिवपाल सिंह बनाए गए है।
लखनऊ में 27 से 30 अगस्त तक होगी 59वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप
 यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव के अनुसार मुख्य कोच रूस्तम खान (जौनपुर),  होंगे जबकि कोचेज में सत्येंद्र सिंह (इलाहाबाद), योगेंद्र सिंह (यूपी पुलिस), विभा सिंह (लखनऊ) बनाए गए है।
चयनित टीम इस प्रकार हैंः-
पुरूष टीमः 
शिवपाल सिंह (कप्तान), सुमित कुमार, बनवीर सिंह (अमरोहा), सत्यवीर सिंह (मुजफ्फरनगर), राहुल शर्मा, राहुल कुमार, पुनीत कुमार पांडे, ऋषभ ऋषिश्वर, शिवम सिंह  (लखनऊ), पवनदीप यादव, ऋषभ त्रिपाठी (बाराबंकी), मुकेश कुमार यादव (वाराणसी), अर्जुन कुमार (कौशाम्बी), आफताब आलम, राम निवास पांडे, धीरेंद्र कुमार, अनिकेत कुमार पटेल, दुर्गा बहादुर, मो.जुबेर, प्रिंस उपाध्याय, राम चंद्र, अंशु राय, मीराज अली, चंद्रोदय नारायण सिंह, आफताब अहमद, रोहित यादव, अभिषेक, विकास, अंकित कुमार, गणेश बिंद, सत्य नारायण (प्रयागराज), अंकित कुमार सिंह, गुरमीत सिंह (गोरखपुर), गोयल कुमार, अभिमन्यु सिंह, (बलिया), मधुसूदन यादव (मेरठ), समित सिंह (बुलंदशहर), शिवा यादव  (मिर्जापुर), रमन, आशीष चैधरी, विपिन कसाना (गाजियाबाद), संजय पटेल (कानपुर), प्रवीण (बागपत), फरमान अली (सहारनपुर)।
महिला टीमः सुधा सिंह (कप्तान, रायबरेली), दीपशिखा (बलिया), जोशिका पाल, स्नेहलता यादव, सोनिका,  प्रीति सहरावत, सब्या पटेल (बाराबंकी), नेहा, पारुल चैधरी, किरण बालियान (मेरठ), हिमानी चंदेल, रित्विका सिंह, रेशमा, पिंकी रावत, नितिका वर्मा, निधि, रितु धीमान (प्रयागराज), प्राची (सहारनपुर), दीक्षा, सलोनी (अमरोहा), किरण चैहान, सपना गुप्ता (गोरखपुर), गुड़िया काजल शर्मा, छवि यादव, -शिवांकी अवस्थी, लवली तिवारी (लखनऊ), अनामिका दास, (गाजियाबाद), मधु वर्मा (मथुरा), प्रियंका, प्रियंका पटेल, बंदना पटेल, वंदना (वाराणसी)।

Related Articles

Back to top button