अजब-गजब

OMG..! अपना खाना खुद ही बनाता और खाता है ये चिंपैंजी, लोगों को इस तरह से बताता है अपनी पसंद

हैडिंग पढ़कर सोच में पड़ गए ना, लेकिन ये हकीकत है। ये चिंपैंजी हर वो काम कर सकता है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। ये चिंपैंजी अमेरिका के आइओवा में रहता है और इसका नाम है कांजी।

OMG..! अपना खाना खुद ही बनाता और खाता है ये चिंपैंजी, लोगों को इस तरह से बताता है अपनी पसंद

कैसे चलाता है ये स्मार्ट फोन

कांजी अपना खाना खुद ही बना लेता है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक उसके पास एक लेक्जीग्राम नाम की एक डिवाइस है, जिसकी मदद से वो जो भी चाहता है लोगों को प्वांइट करके बता देता है।

यहीं नहीं काजी आसानी से आग भी जला देता है। कांजी करीब 37 साल का हो चुका है और वो अंग्रेजी में कहीं गई बात को समझ भी लेता है। इसे करीब 3 हजार शब्दों की जानकारी है।OMG..! अपना खाना खुद ही बनाता और खाता है ये चिंपैंजी, लोगों को इस तरह से बताता है अपनी पसंद

कांजी इतना समझदार है कि जो भी लोग उससे मिलने आते हैं वो उनसे बात भी कर लेता है। वो अपना मूड भी लेक्जीग्राम में बने कई फोटोज देखकर लोगों को बता देता है।

अगर उसे कोई फल खाना है तो वो उसे लेक्जीग्राम डिवाइस पर ही टच करके बता देता है। उसे टच स्क्रीन डिवाइस भी पसंद है और उन्हें भी चलाने की कोशिश करता रहता है।

Related Articles

Back to top button