दिल्लीराज्य

रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल के ICU में लगी आग, एक मरीज की मौत

नई दिल्ली, दिल्ली के रोहिणी इलाके में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आज सुबह रोहिणी स्थित ब्रह्म शक्ति अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि, जिसमें एक मरीज के मौत होने की आशंका जताई गई है। मीडिया को दिल्ली के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जिसमें एक मरीज के मौत की आशंका जताई है।

अधिकारियों के अनुसार, पूठ खुर्द के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग की सूचना सुबह की करीब पांच बजे मिली। जिसके बाद तुरंत मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि एक मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि, उक्त मरीज वेंटिलेटर पर था और उसकी मौत होने की आशंका है। उन्होंने आगे कहा कि, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आपको बता दें कि, बीते दिनों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आगजनी की घटना काफी बढ़ गई है। शासन-प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद आगजनी के मामलों पर प्राशासन कोई विशेष सफलता मिलती नहीं दिखाई दे रही है। दिल्ली शासन को भविष्य में इस तरत की घटना घटित न हो इसके लिए ठोस उपाय करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button