उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्यलखनऊव्यापार

खुशखबरी : लखनऊ में हर आधे घंटे पर यात्रियों को मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

खुशखबरी : लखनऊ में हर आधे घंटे पर यात्रियों को मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

लखनऊ : सिटी परिवहन ने राजधानी लखनऊ में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को तीन-तीन के रोटेशन में सर्कुलर सेवा के रूप में संचालित करना शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को हर आधे घंटे पर सिटी बसें मिलेंगी। अभी तक इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए दुबग्गा डिपो जाना पड़ता था। अब आलमबाग बस टर्मिनल पर चार्जिग की व्यवस्था शुरू हो गई है।

सिटी परिवहन ने गर्मी बढ़ने पर लखनऊ में तीन-तीन के रोटेशन में सर्कुलर वातानुकूलित बसों को संचालित करना शुरू कर दिया है। इसका लाभ खास तौर पर अब अहिमा मऊ, सरसावां, अर्जुन गंज की ओर से शहर आने वाले यात्रियों को मिलेगा।

सिटी परिवहन की इलेक्ट्रिक एसी बसों को सुबह 06 बजे से हर आधे घंटे के अंतराल पर चलाया जा रहा है। इन सर्कुलर इलेक्ट्रिक बसों का किराया कम से कम 10 रुपये और अधिकतम 40 रुपये है।

सर्कुलर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन रूट

सर्कुलर इलेक्ट्रिक बसों का पहला रूट आलमबाग बस स्टेशन से चारबाग, हजरतगंज, अर्जुन गंज, प्लाजियो मॉल, ट्रांसपोर्ट नगर, अवध हॉस्पिटल होते हुए आलमबाग बस टर्मिनल तक है। दूसरा रूट दुबग्गा बस स्टेशन से बुद्धेश्वर चौराहा, अवध हॉस्पिटल, ट्रांसपोर्ट नगर, प्लाजियो मॉल, अर्जुनगंज, हजरतगंज, चारबाग होते हुए आलमबाग बस टर्मिनल तक है।

आलमबाग और दुबग्गा में रुकेंगी तीन-तीन बसें

इलेक्ट्रिक बसों को पहले चार्जिंग के लिए दुबग्गा डिपो जाना पड़ता था। उसके बाद ही बसें रूट पर निकलती थीं, लेकिन अब आलमबाग बस टर्मिनल में चार्जिग की व्यवस्था हो गई है। इससे अब तीन बसें पूरे दिन का सफर पूरा कर आलमबाग में रुकेंगी। जबकि तीन बसें दुबग्गा में रुकेंगी। इससे दोनों ओर के यात्रियों को एक सर्कुलर रूट मिलेगा।

सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया

तीन-तीन के रोटेशन में सर्कुलर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। तीन बसें रात में आलमबाग और तीन दुबग्गा में हाल्ट करेंगी। आलमबाग में इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिग की व्यवस्था कर दी गई है। इससे बसों को चार्जिग के लिए दुबग्गा डिपो पर कम ही जाना पड़ेगा पडे़गा।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:— यूपी में बांग्लादेश से भागकर भारत आए 16 सौ लोगों की तलाश में एटीएस – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button