ज्ञान भंडार

मालामाल हो सकते हैं ये 3 राशि वाले लोग, शनि की सीधी चाल से मिलेगा भाग्‍य का साथ

नई दिल्‍ली : वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Vedic astrology) के अनुसार, शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता माना गया है। शनिदेव 23 अक्टूबर को मार्गी हो चुके हैं और अपनी राशि मकर में सीधी चाल (straight move) चल रहे हैं। शनि की सीधी चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए शनि की मार्गी (Margi Shani) चाल शुभ साबित होगी। इस अवधि में इन राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की, धन लाभ (money gain) व भाग्य का साथ मिल सकता है।

जानें मार्गी शनि (Margi Shani) किन राशि वालों को देंगे लाभ-

  1. वृषभ-
    वृषभ राशि (Taurus) वालों के लिए मार्गी शनि शुभ फलदायी साबित होंगे। इन राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलने के कारण आपके काम बनते जाएंगे। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
  2. तुला-
    शनि की मार्गी चाल तुला राशि वालों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकती है। इस दौरान आपको जिस तरक्की का इंतजार था, वह मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  3. मकर–
    मकर राशि वालों के लिए मार्गी शनि लकी साबित हो सकते हैं। शनि की सीधी चाल का असर मकर राशि वालों पर सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है। नौकरी में तरक्की व व्यापारियों को मुनाफा मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button