टॉप न्यूज़राज्य

रोहतास में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नदी में गिरी, 3 की मौत 12 घायल

नई दिल्ली. बिहार (Bihar) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां रोहतास में गुप्ताधाम (Guptdham) जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलट गई है। उक्त हादसा शुक्रवार आज सुबह 6 बजे हुआ है। ये गाड़ी सीधे दुर्गावती नदी में जाकर गिरी है। इस सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी काराकाट थाना क्षेत्र से पिकअप में सवार होकर गुप्ताधाम जा रहे थे, ऐसा बताया जा रहा है।

घटना पर मिली जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर रोहतास के गुप्ताधाम जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप नदी में गिर गई। दरअसल गायघाट की पहाड़ी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे दुर्गावती नदी में गिर गई। इस भयंकर हादसे में जहां 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं 21 घायल हैं। साथ ही इनमे से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 24 श्रद्धालु थे। हादसा शुक्रवार सुबह 5 बजे हुआ। सभी श्रद्धालु गुप्ताधाम में शिव जी को जल चढ़ाने जा रहे थे।

इस घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। आननफानन में पुलिस पहुंची और मौके से एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से कुछ गंभीर रूप से घायलों को फिर सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button